पट खोलो मेरी मैया तेरे दर पे आए हैं

 

पट खोलो मेरी मैया तेरे दर पे आए हैं , तेरे दर पे आए हैं दर्शन करने आए हैं पट खोलो मेरी मैया तेरे दर पे आए हैं....

 हाथों में मेरे फूलों की माला , तुम पहनो मेरी मैया हम पहनाने आए हैं पट खोलो मेरी मैया तेरे दर पे आए हैं.... 

हाथों में मेरे ध्वजा नारियल , भेंट लेलो मेरी मैया हम चढ़ाने आए हैं पट खोलो मेरी मैया तेरे दर पे आए हैं.... 

हाथों में मेरे श्रृंगार डिबिया , तुम सजो मेरी मैया हम सजाने आए हैं पट खोलो मेरी मैया तेरे दर पे आए हैं... 

हाथों में मेरे लाल चुनरिया तुम ओढ़ो मेरी मैया हम उड़ाने आए हैं पट खोलो मेरी मैया तेरे दर पे आए हैं... 

हाथों में मेरे भोग की थाली तुम खाओ मेरी मैया हम खिलाने आए हैं पट खोलो मेरी मैया तेरे दर पे आए हैं... 

संग में मेरे सखियां सहेली , भेंट सुनलो मेरी मैया हम सुनाने आए हैं पट खोलो मेरी मैया तेरे दर पे आए हैं..... 

 


 

Share:

No comments:

Post a Comment