आ जाओ मेरी अंबे मैया अब रात गुजरने वाली है अब रात गुजरने वाली है.....
सोने का लोटा गंगाजल पानी अब चरण धुलाओ मेरी मैया अब रात गुजरने वाली है....
सोने की कटोरी में केसर रोली अब तिलक लगाओ मेरी मैया अब रात गुजरने वाली है.....
पान सुपारी और ध्वजा नारियल अब चढ़ाओ मेरी मैया अब रात गुजरने वाली है.....
सुआ सुआ चोला मैया अंग विराजे अब चुनरी ओढ़ाओ मेरी मैया अब रात गुजरने वाली है....
हलवा पूड़ी चना और मेवा अब भोग लगाओ मेरी मैया अब रात गुजरने वाली है.....