जगमग ज्योति जलत देखी मैया तेरे भवन में,तेरे भवन में मैया तेरे भवन में जगमग ज्योति जलत देखी मैया तेरे भवन में....
कोजो चढ़ावे मैया पान बताशा , कोजो चढ़ावे रुपया डाली मैया तेरे भवन में....
राजा चढ़ावें मैया पान बताशा रानी चढ़ावे रुपया डाली मैया तेरे भवन में....
कोजो चढ़ावे मैया फूलों की माला , कोजो चढ़ावे श्रंगार चूड़ी मैया तेरे भवन में....
राजा चढ़ावे मैया फूलों की माला , रानी चढ़ावे श्रृंगार चूड़ी मैया तेरे भवन में....
कोजो चढ़ावे मैया ध्वजा नारियल कोजो चढ़ावे चुनरिया लाली मैया तेरे भवन में...
राजा चढ़ावे मैया ध्वजा नारियल , रानी चढ़ावे चुनरिया लाली मैया तेरे भवन में...
कोजो मांगे मैया अन्न धन सुनवां , कोजो मांगे सुहाग जोड़ी मैया तेरी भवन में....
राजा मांगे अन्न धन सुनवां रानी मांगे सुहाग जोड़ी मैया तेरे भवन में...
No comments:
Post a Comment