शानदार नवरात्रि भजन गजब रौनक💖मैं जब भी पुकारूं मां तुम दौड़ी चली आना धूम मचाई देखें🤩

 

मैं जब भी पुकारूं मां तुम दौड़ी चली आना एक पल भी न रुकना मां मेरा मान बड़ा जाना....... 

इस दुनिया वालों ने हमें बहुत सताया है , जब आंसू बहें मैया तुम पोंछने आ जाना.... 

नवरात्रि महीने में तेरा कलश धराऊंगी , जब हलुआ बने मैया तुम भोग लगा जाना.....

सावन के महीने में तेरा झूला डालूंगी , जब झूला पड़े मैया तुम झूलने आ जाना..... 

मैं बेटी हूं तेरी मां तुम भूल नहीं जाना , जब अंत समय आए तुम दर्श दिखा जाना..... 

मैं रह न सकूंगी मां तुम छोड़के मत जाना, जब प्राण मेरे निकलें तुम गोद उठा लेना.... 

 


 

Share:

No comments:

Post a Comment