मांगू मैं अमर सुहाग गौरा रानी से🌹

 

 

मांगू मैं अमर सुहाग गौरा रानी से विनती करो स्वीकार गौरा रानी से 

माथे पे मांगू लाल लाल बिंदिया सिन्दूर से भरी रहे मांग गौरा रानी से 

हाथों में मांगू चूड़ी और कंगना मेहंदी से रचे रहें हाथ गौरा रानी से 

अंगों में मांगू लंहगा और साड़ी सिर पे चुनरिया लाल गौरा रानी से 

पांव में मांगू पायल और बिछुआ महावर से भरे पांव गौरा रानी से 

ससुरे में मांगू धन और दौलत भरा पूरा परिवार गौरा रानी से 

मैके में मांगू भाई भतिजवा , सुखी रहे परिवार गौरा रानी से 

जुग जुग जियें मेरे बेटा और बेटी सैंया का सदा रहे साथ गौरा रानी से 




Share:

No comments:

Post a Comment