धमाकेदार नवरात्रि भजन💯 बना दो मेरी बिगड़ी ओ अंबे मैया चंपा चमेली के फूल तोड़ लाऊं देखें🤩

 

बना दो मेरी बिगड़ी ओ अंबे मैया.....

चंपा चमेली के फूल तोड़ लाऊं , सजाऊं तेरी डगरी ओ अंबे मैया बना दो मेरी बिगड़ी ओ अंबे मैया..... 

बंधनबार लगाऊं दरवाजे , सजाऊं सारी नगरी ओ अंबे मैया बना दो मेरी बिगड़ी ओ अंबे मैया....

जाऊं बाजार मैं चूड़ी ले आऊं , लगाऊं मेहंदी रचनी ओ अंबे मैया बना दो मेरी बिगड़ी ओ अंबे मैया..... 

मेवा मिठाई का भोग लगाऊं , बनाऊं हलुवा पूड़ी ओ अंबे मैया बना दो मेरी बिगड़ी ओ अंबे मैया.... 

तुमसे है मां मैंने आशा लगाई , करो आशा पूरी ओ अंबे मैया बना दो मेरी बिगड़ी ओ अंबे मैया.....

तेरा मेरा रिश्ता पुराना , तू है मैया मेरी ओ अंबे मैया बना दो मेरी बिगड़ी ओ अंबे मैया...... 

 


 

Share:

No comments:

Post a Comment