नाच रहा मोर अटरिया में अटरिया में प्यारी प्यारी लागे मां चुनरिया में.....
मैया ने पैरों में पायल है पहनी , पायल है पहनी मैया बिछुआ है पहना , छन छन छनकाती अटरिया में अटरिया में प्यारी प्यारी लागे मां चुनरिया में....
मैया ने प्यारा सा लहंगा है पहना , लंहगा है पहना मैया साड़ी है पहनी, चुनरी लहराती अटरिया में अटरिया में प्यारी प्यारी लागे मां चुनरिया में....
मैया ने हाथों में चूड़ी है पहनी, चूड़ी है पहनी मैया कंगन हैं पहने , खनखन खनकाती अटरिया में अटरिया में प्यारी प्यारी लागे मां चुनरिया में....
मैया के माथे पे लाल लाल बिंदिया, लाल लाल बिंदिया मैया लाल बिंदिया , सिंदूर चमकाती अटरिया में अटरिया में प्यारी प्यारी लागे मां चुनरिया में....
No comments:
Post a Comment