नया नवरात्रि भजन दिल जीत लेगा💃मेरी मैया का आया संदेश चलो री सखी कटरा चलें सुनें💃

 

मेरी मैया का आया संदेश चलो री सखी कटरा चलें वैष्णो मैया का आया संदेश चलो री सखी कटरा चलें,मैया बैठीं गुफा के बीच चलो रे हम दर्शन करें.....

संग में ले लो पान सुपाड़ी , ध्वजा नारियल रुपया डाली , मां को भेंट चढ़ाएंगे हम चलो री सखी कटरा चलें.....

हाथों में ले लो पूजा की थाली , केसर रोली दिया और बाती , मां की आरती उतारेंगे हम चलो री सखी कटरा चलें....

संग में ले लो बिंदिया सिंदूरा , माला कंगना लाल चुनरिया , मां को चुनरी उड़ायेंगे हम चलो री सखी कटरा चलें.....

हाथों में ले लो भोग की थाली ,मेवा बताशा हलवा पूड़ी, मां को भोग लगाएंगे हम चलो री सखी कटरा चलें....

मैया सबके संकट हरतीं ,मनवांछित फल सबको देतीं, मां को शीष झुकाएंगे हम चलो री कटरा चलें.. 

 


 

Share:

No comments:

Post a Comment