सजा दरबार जगदंबे चली आओ शेर चढ़के.....
लगाऊंगी टीका सिंदूरा लगाऊंगी लाल बिंदिया , पहनाऊंगी गले माला चली आओ शेर चढ़के सजा दरबार जगदंबे चली आओ शेर चढ़के....
पहनाऊंगी चूड़ी कंगना पहनाऊंगी पायल बिछिया , रचाऊंगी हाथ मेहंदी चली आओ शेर चढ़के सजा दरबार जगदंबे चले आओ शेर चढ़के....
बजाऊंगी ढोलक चिमटा सुनाऊंगी प्यारी भेंटें , नचाऊंगी मैया तुमको चली आओ शेर चढ़के सजा दरबार जगदंबे चली आओ शेर चढ़के....
बनाऊंगी पूड़ी हलुवा खिलाऊंगी मैया तुमको , उड़ाऊंगी लाल चुनरी चली आओ शेर चढ़के सजा दरबार जगदंबे चली आओ शेर चढ़के....
गोद मां सबकी भर जाना सुहागिन का मां वर देना, दर्श की प्यासी हम सखियां चली आओ शेर चढ़के सजा दरबार जगदंबे चली आओ शेर चढ़के..
No comments:
Post a Comment