हो हो हो मोहन का जन्म हो गया , मेरी खुशियों का राज कोई पूछो न आज हो हो हो मेरा मन तो मगन हो गया.....
गिरजा खबर पाई भोले से बोली , मेरे भोले पिया मेरा तड़पे जिया हो हो हो गोकुल जाने का मन हो गया हो हो मोहन का जन्म हो गया.....
ब्राह्मणी खबर पाई ब्रह्मा से बोली , वेद रख दो पिया चलो गोकुल पिया हो हो हो गोकुल में किशन आ गया हो हो मोहन का जन्म हो गया.....
सीता खबर पाई राम जी से बोली , सुनो करुणानिधान चलो वृंदावन धाम हो हो हो यशोदा का ललन आ गया हो हो हो मोहन का जन्म हो गया....
यमुना खबर पाई गंगा से बोली , आज मेरे तो साथ खेलें त्रिलोकी नाथ , हो हो मेरा जल तो पावन हो गया हो हो हो मोहन का जन्म हो गया.....
मैंने खबर पाई सखियों से बोली , गाओ मंगल बधाई आज जन्मे कन्हाई हो हो हो मेरा नाचन को मन हो गया हो हो हो मोहन का जन्म हो गया....
No comments:
Post a Comment