जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया गोकुल में बाजे बधैया हो......
देवकी के जन्मे कन्हैया गोकुल में बाजे बधैया हो......
नंद मगन मन मोतिया लुटावें , रानी जसोमति झूलना झुलावें , देखो बाज रही घर घर शहनाइयां गोकुल में बाजे बधैया हो जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया गोकुल में बाजे बधैया हो......
सुंदर मनोहर रूप सलोना , कृष्ण की छवि में है जादू और टोना , देखो बलदाऊ के हैं ये भैया गोकुल में बाजे बधैया हो जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया गोकुल में बाजे बधैया हो.....
गैया बछड़ा ये खूब कुलांचें , गोपी ग्वाल मग्न होए नाचें , देखो घर घर में ताता थैया गोकुल में बाजे बधैया हो जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया गोकुल में बाजे बधैया हो
No comments:
Post a Comment