फरमाइश पर🤣सावन आया नीलकंठ में जाऊंगी जरूर अपने भोलेबाबा को मनाऊंगी खूब मस्ती

 

सावन आया नीलकंठ मैं जाऊंगी जरूर अपने भोले बाबा को मनाऊंगी जरूर...... 

मेरे भोले बाबा की यही है निशानी सिर पे जटा और गंगा महारानी , गंगा जी में डुबकी लगाऊंगी जरूर अपने भोले बाबा को मनाऊंगी जरूर...... 

मेरे भोले बाबा की यही है निशानी माथे पे चंदा और आंखें मस्तानी , भोले तेरे दर्शन पाऊंगी जरूर अपने भोले बाबा को मनाऊंगी जरूर.... 

मेरे भोले बाबा की यही है निशानी हाथों में डमरू और चाल मस्तानी , नंगे पैर तेरे दर पे आऊंगी जरूर अपने भोले बाबा को मनाऊंगी जरूर.... 

मेरे भोले बाबा की यही है निशानी गोदी में गणपति बगल गौरा रानी..... 

गणपति गौरा मां के दर्शन पाऊंगी जरूर अपने भोले बाबा को मनाऊंगी जरूर.... 

मेरे भोले बाबा की यही निशानी चरणों में नंदी और भक्त दीवाने भोले तेरे दर्शन पाऊंगी जरूर अपने भोले बाबा को मनाऊंगी जरूर 

 


 

Share:

No comments:

Post a Comment