सावन भजन डांस धूम मचाने वाला🔱हरिद्वार में लग गया मेला भोले का रंग केसरिया आनंद छाया💖

 

हरिद्वार में लग गया मेला भोले का रंग केसरिया , सावन का लग गया मेला भोले का रंग केसरिया , काशी जी में लग गया मेला भोले का रंग केसरिया..... 

गौरा मेरी बिंदिया वाली , बिंदिया वाली टीका वाली , भोले हैं चंदा वाला भोले का रंग केसरिया..... 

गौरा मेरी हरवा वाली , हरवा वाली माला वाली, भोले हैं सांपों वाला भोले का रंग केसरिया.... 

गौरा मेरी कंगना वाली , कंगना वाली मेहंदी वाली , भोले हैं डमरू वाला भोले का रंग केसरिया..... 

गौरा मेरी पायल वाली , पायल वाली बिछिया वाली , भोले हैं घुंघरू वाला भोले का रंग केसरिया..... 

गौरा मेरी साड़ी वाली , साड़ी वाली चुनरी वाली , भोले हैं बाघाम्बर वाला भोले का रंग केसरिया..... 

गौरा मेरी बर्फी वाली , बर्फी वाली पेड़ा वाली , भोले हैं भंगिया वाला भोले का रंग केसरिया...... 

 


 

Share:

No comments:

Post a Comment