करवाचौथ स्पेशल सुहाग गीत पर डांस💃मैया अमर करो सिंदूर सुहागिन वर मांगे सुहागिनों को समर्पित🌹

 

 

मैया अमर करो सिंदूर सुहागिन वर मांगे.... 

अमर करो मेरे माथे का टीका लाली रहे जरूर सुहागिन वर मांगे मैया अमर करो सिंदूर सुहागन वर मांगे.... 

अमर करो मेरे ओंठो की लाली चम चम चमके जरूर सुहागिन वर मांगे मैया अमर करो सिंदूर....

अमर करो मेरे हाथों के कंगना खनखन बाजे जरूर सुहागिन वर मांगे मैया अमर करो सिंदूर.... 

अमर करो मेरे अंगों की साड़ी लाली बरसे जरूर सुहागिन वर मांगे मैया अमर करो सिंदूर ....

अमर करो मेरी गोदी के ललना अंगना खेले जरूर सुहागिन वर मांगे मैया अमर करो सिंदूर....

अमर करो मेरे पैरों की पायल छम छम बाजे जरूर सुहागिन वर मांगे मैया अमर करो सिंदूर.... 




Share:

No comments:

Post a Comment