कालका भजन ने धूम मचा दी🌹जागो माता कालका चामुंडा माई कालका कीर्तन में सब झूमने लगे सुनके💃

 

 

जागो माता कालका चामुंडा माई कालका कभी रूप विकराल बनाया कभी छोटी सी बालिका जागो माता कालका चामुंडा माई कालका....

जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर तुमने दिया सहारा , चंड मुंड को मारने वाली रूप कालका धारा , राम के घर सीता बनके रावण को था मारा जागो माता कालका चामुंडा माई कालका.... 

द्वापर युग में कन्या बनकर कंस का किया सफाया , बिजली बनके नभ में चमकी आदिशक्ति महामाया , अर्जुन के संग द्रोपदी बनकर कौरव वंश को मारा जागो माता कालका चामुंडा माई कालका... 

क्रोधित होकर जब शिवजी ने गणपति का शीष उतारा ,दुखी हुई मां पार्वती तो रूप कालका धारा , ब्रह्मा विष्णु शिव शंकर को शक्ति ने ललकारा जागो माता कालका चामुंडा माई कालका... 

पूजा भजन तेरा ना जाने ध्यान मां तेरा लगाया , हम सब तेरी शरण में आए आदिशक्ति महामाया , ध्यानूं ने मां तुम्हें पुकारा तुमने बेड़ा तारा जागो माता कालका जी चामुंडा माई कालका 




Share:

No comments:

Post a Comment