सावन का लेटेस्ट भजन🌿भोले मेरे मन को बना दो शिवाला भक्तों को जरूर पसंद आएगा एकदम नया🌿

 

 

भोले मेरे मन को बना दो शिवाला जिधर देखूं आये नजर डमरू वाला 

तन मेरा भोले के चरणों में अर्पण मन मेरा कहता करो भोले दर्शन हर हर महादेव जपूं तेरी माला जिधर देखूं आये नजर डमरू वाला 

माथे पे चंदा जटाओं में गंगा गोदी में गणपति बगल में हैं गौरा धरे भेष जोगी का मन मतवाला जिधर देखूं आये नजर डमरू वाला 

नीलकंठ त्रिपुरारी कैलाश वाशी आई शरण तेरे दर्शन की प्यासी संकट मिटाओ करो फिर उजाला जिधर देखूं आये नजर डमरू वाला 




Share:

No comments:

Post a Comment