गुप्त नवरात्रि स्पेशल बहुत ही मस्त भजन🌹मेरी मां के लम्बे बाल चुटीला लम्बा लइयो आनंद लीजिए🌹

 

 

मेरी मां के लम्बे बाल परांदा लंबा लइयो

तुम वैष्णों देवी जइयो मेरी मां की चुनरिया लइयो ओ चुनरी का रंग लाल परांदा लंबा लइयो 

तुम चिंतपूर्णी जइयो और चिंता मुक्त हो जइयो मां भर देगी भंडार परांदा लंबा लइयो 

तुम नैना देवी जइयो मेरी मां का काजल लइयो ओ सुरमा करे कमाल परांदा लंबा लइयो 

तू कांगड़ा देवी जइयो कानों के कुंडल लइयो ओ कुंडल करें कमाल परांदा लंबा लइयो 

तू शीतला मां के जइयो मेरी मां के दर्शन करियो मां कर दे मालामाल परांदा लंबा लइयो 

तू उत्तराखंड में जइयो धारी मां के दर जइयो मां संकट काटें आप परांदा लंबा लइयो 

तू ज्वालपा देवी जइयो और मन में ज्योति जलइयो मां सबके भाग्य जगायें परांदा लंबा लइयो 




Share:

No comments:

Post a Comment