निर्जला एकादशी स्पेशल कीर्तन में धूम मचाने वाला🌹राधा रानी करें मिस काल श्याम बोले हैलो🌹

 

 

राधा रानी करें मिस काल श्याम बोले हैलो हैलो श्याम बोले हैलो हैलो 

पहली मिस काल करी मीरा ने जहर का प्याला लीन्हा , जहर का प्याला अम्रत बन गयो राणा का मान घटायो मीरा जी बोलें हैलो हैलो मीरा जी बोलें हैलो हैलो 

दूजी मिस काल करी द्रोपदी ने चीर दुशासन खीचे , चीर खींच दुशासन हारो दुर्योधन को मान घटायो द्रोपदी जी बोलीं हैलो हैलो .... 

तीजी मिस काल करी नरसी ने भात भरन को काजे , सुनी टेर कान्हा झटपट आये रामा को भात भरायो रामा जी बोलें हैलो हैलो ..... 

चौथी मिस काल करी प्रहलाद ने लोहे के खम्भ से बांधे , खम्भ फाड़ प्रहलाद बचायो हिरण्यकश्यप मान घटायो प्रहलाद बोले हैलो हैलो.... 




Share:

No comments:

Post a Comment