भजन हो तो ऐसा जो बार बार सुनने से भी मन न भरे🌹नाच रहे हनुमान राम गुण गा गाके💃जरूर सुनें🌹

 

 

नाच रहे हनुमान राम गुण गा गा के, मेरे मेहंदीपुर बलवान राम गुण गा गा के नाच रहे हनुमान... 

धरती नाचे अम्बर नाचे, चंदा नाचे सूरज नाचे, नाचे सुबह और शाम राम गुण गा गा के.... 

लाल लंगोटा तन पर साजे, हाथ में सुंदर गदा विराजे, मेरे सिन्दूरी भगवान राम गुण गा गा के, नाच रहे हनुमान.... 

रामचंद्र जी बलि बलि जाएं, मात जानकी लेत बलाएं ,भईया लखन के साथ राम गुण गा गा के, नाच रहे हनुमान.... 

पाँव में घुंगरू बाँध के नाचे, राम जी का नाम इन्हें प्यारा लागे, नाचे दे दे ताल राम गुण गा गा के नाच रहे हनुमान.... 

राम नाम का झन्डा लेकर, पहुंच जायें ये हर कीर्तन पर, ये बिगड़े बनाये काम राम गुण गा गा कर नाच रहे हनुमान.... 




Share:

No comments:

Post a Comment