नवरात्रि स्पेशल🌹बिना बुलाये नहीं आऊंगी मैया तोहरी दुअरिया कीर्तन में धूम मचाने वाला भजन🌹

 

 

बिना बुलाए नहीं आऊंगी मैया तोहरी दुअरिया 

पहला बुलावा जम्मू से आया वैष्णों मैया का आया पैदल ही दौड़ी चली आऊंगी मैया तोहरी दुअरिया 

दूजा बुलावा मैहर से आया शारदा मैया का आया नारियल पे नारियल चढ़ाऊंगी मैया तोहरी दुअरिया 

तीजा बुलावा कलकत्ता से आया काली मैया का आया खप्पर पे खप्पर चढ़ाऊंगी मैया तोहरी दुअरिया 

चौथा बुलावा राजस्थान से आया झूमर पे झूमर चढ़ाऊंगी मैया तोहरी दुअरिया 

पांचवा बुलावा पटना से आया लाल लाल सिंदूर लगाऊंगी मैया तोहरी दुअरिया 

छंटवां बुलावा दिल्ली से आया लाल लाल चुनरी ओढ़ाऊंगी मैया तोहरी दुअरिया 

सातवां बुलावा मन्दिर से आया भेंटें ही भेंटें गाऊंगी मैया तोहरी दुअरिया 




Share:

No comments:

Post a Comment