होली खेल रहे शिवशंकर गौरा पार्वती के संग💃रंग भरी एकादशी स्पेशल नाचने वाला चटपटा होली गीत💃

 

 

होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग, गौरा पार्वती के संग माता पार्वती के संग, होली खेल रहे शिव शंकर....

 कुटी छोड़ शिव शंकर चल दिए लियो नादिया संग, गले में है मुंडो की माला और सर्प लिपट रहे अंग 

होली खेल रहे शिव शंकर.... 

एक मन खा गए भांग धतूरा धड़ियो पी गए भंग, एक शेर गांजे का पी गए हुए नशे में दंग होली खेल रहे शिव शंकर....

 कामिनी होली खेल रही हैं देवर जेठ संग, रघुवर होली खेल रहे हैं सीता मां के संग होली खेल रहे शिव शंकर.... 

 राजा इंद्र ने होली खेली इंद्राणी के संग, राधा होली खेल रही हैं श्री कृष्णा के संग होली खेल रहे शिव शंकर.... 

विष्णु होली खेल रहे हैं लक्ष्मी जी के संग, ब्रह्मा विष्णु मिलकर खेले शिव शंकर के संग होली खेल रहे शिव शंकर...... 




Share:

No comments:

Post a Comment