होली स्पेशल : मन्दिरों में उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग (होली स्पेशल में बहुत ही मस्त गीत )


मन्दिरों में उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे
मांग मैया के टीका सोहे , बिंदिया पे उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे मन्दिरों में उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे
गले मैया के हरवा सोहे , माला पे उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे मन्दिरों में उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे
हाथ मैया के चूड़ियां सोहे , मेहंदी पे उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे मन्दिरों में उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे
अंग मैया के साड़ी सोहे , चुनरी पे उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे मन्दिरों में उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे
कमर मैया के तगड़ी सोहे , गुच्छे पे उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे मन्दिरों में उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे
पैर मैया के पायल सोहे , महावर पे उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे मन्दिरों में उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे
संग मैया के भक्ता सोहे , कीर्तन में उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे मन्दिरों में उड़े रे गुलाल गुलाबी रंग प्यारा लगे

Share:

No comments:

Post a Comment