शिव भजन : कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा मेरी समझ में न (धमाकेदार भोले भजन सुनें)



कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा मेरी समझ में न आई भोले बाबा कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा
मांग में टीका माथे पे बिंदिया , आंखों में कजरा लगाये भोले बाबा कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा
कानों में कुण्डल गले में हरवा , ओंठो में लाली लगाई भोले बाबा कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा
नाक में नथुनी मुतियन की माला , बालों में गजरा लगाये भोले बाबा कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा
हाथों में कंगना हाथों में चूड़ियां , हाथों में मेहंदी लगाई भोले बाबा कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा
अंगों में साड़ी अंगों में लहंगा ,लाल चुनरिया उड़ाई भोले बाबा कैसी ये लीला रचाई भोले बाबा



Share:

No comments:

Post a Comment