कृष्ण भजन : श्याम बड़े छलिया बची रहियो गोरी(एकादशी स्पेशल में जबरदस्त कान्हा जी का भजन)


श्याम बड़े छलिया बची रहियो गोरी कान्हा बड़े छलिया बची रहियो गोरी
जब कान्हा तुम्हे घर पे बुलायें , द्वारे के बाहर खड़ी रहियो गोरी कान्हा बड़े छलिया बची रहियो गोरी
जब कान्हा तुम्हे कुंजन मे बुलायें , धोखा उसे दे के चली अइयो गोरी श्याम बड़े छलिया बची रहियो गोरी
जब कान्हा तेरा घूंघट खोलें , नीचे नजरिया करे रहियो गोरी कान्हा बड़े छलिया बची रहियो गोरी
जब कान्हा तेरी बहियां पकड़ें , झटका तुम दे के चली अइयो गोरी श्याम बड़े छलिया बची रहियो गोरी


Share:

1 comment: