राम सीता भजन : भज दशरथ नंदन जनक लली (बहुत प्यारा भजन)|| दशहरा स्पेशल with lyrics


भज दशरथ नंदन जनक लली जनक लली जनक लली भज दशरथ नंदन जनक लली
राजा दशरथ घर राम जन्म भयो राजा जनक घर जनक लली भज दशरथ नंदन जनक लली
विश्वामित्र महा मुनि आये राम लखन उनके संग में आये
संग में मिथला की जनक लली भज दशरथ नंदन जनक लली
सभा मध्य बिच शिव धनु तोड़ा जनक लली से नाता जोड़ा
राजा जनक की जनक लली भज दशरथ नंदन जनक लली
जनकपुरी की शोभा न्यारी अवधपुरी में उत्सव भारी
आनंद बरसे गली गली भज दशरथ नंदन जनक लली


Share:

No comments:

Post a Comment