चेतावनी भजन : बुढ़ापा किसने देखा है(गजब का जोश और लगन इस भजन मे)


 भजन करो मस्त जवानी मे बुढ़ापा किसने देखा है
बुढ़ापा हमने देखा है बुढ़ापा तुमने देखा है भजन..
१-मेरी आंखें न काम करती मै तो दर्शन कैसे करुं
 दर्शन करो जवानी मे बुढ़ापा किसने देखा है
२- मेरे कान न काम करते मै तो भजन कैसे सुनू
भजन सुनो जवानी मे बुढ़ापा किसने देखा है
३-मेरी जीभ न काम करती मै तो भजन कैसे गांऊ
भजन गाओ जवानी मे बुढ़ापा किसने देखा है
४-मेरे हाथ न काम करते मै तो दान कैसे करूं
दान करो जवानी मे बुढ़ापा किसने देखा है
५- मेरे पैर न काम करते मै तो तीर्थ कैसे जाऊं
 तीर्थ करो जवानी मे बुढ़ापा किसने देखा है


Share:

No comments:

Post a Comment