शिव भजन : भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरू

भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरू सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
डमरू की आवाज सुन ब्रह्म चले जंहा ब्रह्म चले वंहा विष्णु चले , वहां लक्ष्मी का मन भी मगन हो गया सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
डमरू की आवाज सुन रामा चले जंहा रामा चले वंहा लक्ष्मण चले, वंहा सीता का मन भी मगन हो गया सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
डमरू की आवाज सुन कृष्णा चले जंहा कृष्णा चले वंहा दाऊ चले, वंहा राधा का मन भी मगन हो गया सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
डमरू की आवाज सुन सूरज चले जंहा सूरज चले वहां चंदा चले, वंहा तारों का मन भी मगन हो गया सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया
डमरू की आवाज सुन गंगा चलीं जंहा गंगा चलीं वंहा यमुना चलीं , वंहा सरयू का मन भी मगन हो गया सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया



Share:

1 comment: