सावन गीत : आजा प्यारी राधा रानी कि बागों में झूले पड़े || झूला गीत

श्याम बुलाये राधा नही आये आजा प्यारी राधा रानी कि बागों में झूले पड़े
१- कैसे आऊं कान्हा सासू मेरी जागे, पांव दबा के सासू को सुला के चली आओ राधा रानी कि बागों में झूले पड़े
२- कैसे आऊं कान्हा डर मोहे लागे, संग सखी लेके शरम छोड़ के चली आओ राधा रानी कि बागों में झूले पड़े
३- कैसे आऊं कान्हा सब मोहे जाने, लम्बा घूंघट मार के हौले हौले चल के चली आओ राधा रानी कि बागों में झूले पड़े
४- कैसे आऊं कान्हा चूड़ी मेरी खनके , चूड़ी को उतार के हाथ मे कंगन डाल के चली आओ राधा रानी कि बागों में झूले पड़े
५- कैसे आऊं कान्हा पायल मेरी बाजे ,पायल को उतार के दबे दबे पांव से चली आओ राधा रानी कि बागों में झूले पड़े


Share:

No comments:

Post a Comment