लक्ष्मी मैया घर आई हमारे स्वागत करूं मैया तेरा द्वारे....
जब मैया मेरे द्वारे पे आईं , पग पग फूल बिछाए द्वारे लक्ष्मी मैया घर आईं हमारे.....
चंदन चौकी मैंने अंगना बिछाई , गंगाजल से चरण पखारे लक्ष्मी मैया घर आईं हमारे....
पूजा आरती की थाल सजाई, सुंदर भजन सुनाए प्यारे प्यारे लक्ष्मी मैया घर आईं हमारे.....
संग में गणपति रिद्धि सिद्धि लाईं ,कारज पूरे आज होंगे हमारे लक्ष्मी मैया घर आईं हमारे.....
अन्न धन का भंडार भरेंगी , देंगी अटल सुहाग हमारे लक्ष्मी मैया घर आईं हमारे.....
No comments:
Post a Comment