नया जन्माष्टमी भजन💃मेरो कृष्ण कन्हैया आवेगो पहले आयो द्वापर में अब कलियुग में आवेगो💖

 

आवेगो आवेगो मेरो कृष्ण कन्हैया आवेगो......

पहले आयो द्वापर युग में , अब कलयुग में आवेगो मेरो कृष्ण कन्हैया आवेगो..... 

पहले आयो मथुरा नगरी , अब संभल में आवेगो मेरो कृष्ण कन्हैया आवेगो...... 

पहले आयो यादव कुल में , अब ब्राह्मण में आवेगो मेरो कृष्ण कन्हैया आवेगो..... 

पहले लायो हाथ में मुरली ,घर घर गाय चरावे हो मेरो कृष्ण कन्हैया आवेगो..... 

अब तो आवेगो ब्राह्मण कुल में , हाथ में भाला लावेगो मेरो कृष्ण कन्हैया आवेगो...... 

तब तो किया उसने सबका उद्धार, अब दुष्टों को मारेगो मेरो कृष्ण कन्हैया आवेगो..... 

तब उंगली पे सबको नचायो , अब बंसी पे नचायो गो मेरो कृष्ण कन्हैया आवेगो....... 

 


 

Share:

No comments:

Post a Comment