राम भजन दिल छू लेगा🌹मन का मंदिर खोल तुझको राम मिलेंगे श्री राम जय राम बोल तुझको राम मिलेंगे🌹

 

 

मन का मंदिर खोल तुझको राम मिलेंगे श्री राम जय राम बोल तुझको राम मिलेंगे.... 

राम तो है सब का रखवाला राम नाम की फेर ले माला , ना कर टालम टोल तुझको राम मिलेंगे..... 

बड़े कृपालु राम रघुराई राम नाम की कर ले कमाई , मन की तराजू तौल तुझको राम मिलेंगे.... 

शाम सवेरे राम सुमिर ले मन मंदिर में जोत जला ले , अंतर के पट खोल तुझको राम मिलेंगे..... 

राम हवाले तेरी नैया भाव सागर से राम खिवैया राम नाम अनमोल तुझको राम मिलेंगे..... 

मन मंदिर का खोल दरवाजा राम नाम की शरण में आजा मिलकर मन अपना न डोल तुझको राम मिलेंगे 




Share:

No comments:

Post a Comment