मन को छूने वाला भजन🌹कन्हैया राज की बातें बता दोगे तो क्या होगा मन खुश हो जाएगा सुन लीजिए🌹

 

 

कन्हैया राज की बातें बता दोगे तो क्या होगा.... 

ये धरती क्यों बनाई है ये अंबर क्यों बनाया है ये दुनिया क्यों बनाई है बता दोगे तो क्या होगा... 

ये धरती रहने के लिए ये अंबर ढकने के लिए ये दुनिया मतलब के लिए बता दोगे तो क्या होगा... 

ये मैया क्यों बनाई है ये भैया क्यों बनाया है ये बहना क्यों बनाई है बता दोगे तो क्या होगा... 

ये मैया ममता के लिए ये भैया प्रेम के लिए ये बहना दान के लिए बता दोगे तो क्या होगा... 

ये गंगा क्यों बनाई है ये यमुना क्यों बनाई है ये सरयू क्यों बनाई है बता दोगे तो क्या होगा... 

ये गंगा नहाने के लिए ये यमुना पीने के लिए ये सरयू बहने के लिए बता दोगे तो क्या होगा.... 

ये सुबह क्यों बनाई है दुपहरी क्यों बनाई है ये रातें क्यों बनाई है बता दोगे तो क्या होगा... 

ये सुबह हरि भजन के लिए दुपहरी खाने के लिए ये रातें सोने के लिए बता दोगे तो क्या होगा... 




Share:

No comments:

Post a Comment