एकादशी भजन दिल खुश कर देगा💃बैकुंठ से आयो टेलीफोन बुलावा आयो राम जी को भजन व डांस सुपर💃

 

 

बैकुंठ से आयो टेलीफोन बुलावा आयो हरे हरे बुलाव आयो राम जी को...

एक मिनट नेक रुको रामजी बेटों से मिल आऊं, रुपया पैसा बहुत धरे हैं आपस में कर लीजो बांट बुलावा आयो राम जी को... 

एक मिनट नेक रुको रामजी बहुओं से मिल आऊं साड़ी गहने बहुत धरे हैं आपस में कर लीजो बांट बुलावा आयो राम जी को... 

एक मिनट नेक रुको राम जी बेटियों से मिल आऊं भाई बहन हिल मिल के रहियो यही भरेंगे थारो भात बुलावा आयो राम जी को...

एक मिनट नेक रुको राम जी पोतों से मिल आऊं मात पिता को कहना मानो पढ़ लिख के हो जइयो पास बुलावा आयो राम जी को.. 

एक मिनट नेक रुको राम जी बालम से मिल आऊं खूब निभाओ साथ हमारो देखूंगी तेरी बाट बुलावा आयो राम जी को.. 

एक मिनट नेक रुको राम जी सखियों से मिल आऊं हिल मिल के सब संग में रहियो सत्संग में लीजो मेरो नाम बुलावा आयो राम जी को.. 




Share:

No comments:

Post a Comment