राम भजन : जौहर कर डालो रे कि तूने राम नाम न गायो (बहुत सुंदर राम भजन आपके लिए)


जौहर कर डालो रे कि तूने राम नाम न गायो
राम नाम मीरा ने गायो जहर कटोरा वाह पिलायो कि अम्रत कर डारो रे कि तूने राम नाम न गायो
राम नाम द्रोपदी ने गायो भरी सभा में करत उघारो चीर बढ़ाय डारो कि तूने राम नाम न गायो
राम नाम प्रहलाद ने गायो लोहे के खंभे में वाह बंधायो शीतल कर डारो कि तूने राम नाम न गायो
राम नाम हनुमत ने गायो लंका जाके वाह जलायो सीना फाड़ डारो कि तूने राम नाम न गायो

Share:

No comments:

Post a Comment