माता भजन : हौले हौले पैंयां धरो मेरी अम्बे रानी (नवरात्रि स्पेशल में सरल और सुंदर भेंट)


हौले हौले पैंयां धरो मेरी अम्बे रानी पायल के घुंघरू बाजत जायें धीरे धीरे पैंयां धरो मेरी अम्बे रानी पायल पहन मैया बागों गयीं थीं मलिया की लग गई नजरिया मेरी अम्बे रानी पायल के घुंघरू बाजत जायें पायल पहन मैया तालों गयीं थीं धोबी की लग गई नजरिया मेरी अम्बे रानी पायल के घुंघरू बाजत जायें पायल पहन मैया कुयना गयीं थीं कहरा की लग गई नजरिया मेरी अम्बे रानी पायल के घुंघरू बाजत जायें पायल पहन मैया महलों गयीं थीं राजा की लग गई नजरिया मेरी अम्बे रानी पायल के घुंघरू बाजत जायें पायल पहन मैया मन्दिर गयीं थीं भक्तों की लग गई नजरिया मेरी अम्बे रानी पायल के घुंघरू बाजत जायें

Share:

Related Posts:

No comments:

Post a Comment