सोहर गीत : सैंया के लाल कैसे बजेंगे(बहुत बढ़िया सोहर गीत)


हमनें सहीं सब पीरें सैंया के लाल कैसे बजेंगे
आओ सासू रानी बैठो पलंग पे हमरो न्याय कराओ सैंया के लाल कैसे बजेंगे, चाहें बहू रूठी रहो चाहें बहू खुश रहो लाल लला के बजेंगे तुम्हारे लाल पीहर बजेंगे
आओ जेठानी रानी बैठो पलंग पे हमरो न्याय कराओ सैंया के लाल कैसे बजेंगे चाहें छोटी रूठी रहो चाहें छोटी खुश
रहो लाल लला के बजेंगे तुम्हारे लाल पीहर बजेंगे
आओ ननद रानी बैठो पलंग पे हमरो न्याय कराओ सैंया के लाल कैसे बजेंगे, चाहें भाभी रूठी रहो चाहें भाभी खुश रहो लाल भैया के बजेंगे तुम्हारे लाल पीहर बजेंगे
आओ देवर लाला बैठो पलंग पे हमरो न्याय कराओ सैंया के लाल कैसे बजेंगे चाहें भाभी रूठी रहो चाहें भाभी खुश रहो लाल भैया के बजेंगे तुम्हारे लाल पीहर बजेंगे




Share:

No comments:

Post a Comment