माता रानी भजन: गोटा लाल चुनरिया में भीड़ भई जम्मू नगरिया(सुपर हिट) नवरात्रिस्पेशल #24


गोटा लाल चुनरिया में भीड़ भई जम्मू नगरिया में
एक अंधा खड़ा मां के पीछे वो तो मां की चुनरिया खींचे
वो तो नैना मांगे डगरिया में भीड़ भई जम्मू नगरिया में
एक लंगड़ा खड़ा मां के पीछे वो तो मां की चुनरिया खींचे
वो तो पैरा मांगे डगरिया में भीड़ भई जम्मू नगरिया में
एक बाजिन खड़ी मां के पीछे वो तो मां की चुनरिया खींचे
वो तो लाला मांगे डगरिया में भीड़ भई जम्मू नगरिया में
एक कन्या खड़ी मां के पीछे वो तो मां की चुनरिया खींचे
वो तो घर वर मांगे डगरिया में भीड़ भई जम्मू नगरिया में
एक निर्धन खड़ा मां के पीछे वो तो मां की चुनरिया खींचे
वो तो माया मांगे डगरिया में भीड़ भई जम्मू नगरिया में
एक बालक खड़ा मां के पीछे वो तो मां की चुनरिया खींचे
वो तो विद्या मांगे डगरिया में भीड़ भई जम्मू नगरिया में
सब सखियां खड़ी मां के पीछे वो तो मां की चुनरिया खींचे
 वो तो दर्शन मांगे डगरिया में भीड़ भई जम्मू नगरिया में









Share:

1 comment: