माता रानी भजन :आधा है चंद्रमा रात आधी रह न जाए मैया मुलाकात आधी


आधा है चंद्रमा रात आधी रह न जाए मैया मुलाकात आधी मैया बात आधी

शीश मैया के टीका सोहे२-बिंदिया सोहे सिंदुरा पे रह न जाए बात आधी मुलाकात आधी

कान मैया के कुंडल सोहे २- नथुनी सोहे कजरा पे रह न जाए बात आधी मुलाकात आधी

गले मैया के हरवा सोहे २-- माला सोहे  गजरा पे रह न जाए बात आधी मुलाकात आधी

हाथ मैया के कंगन सोहे २- चूड़ी सोहे मेंहदी पे रह न जाए बात आधी मुलाकात आधी

कमर मैया के तगड़ी सोहे २- पायल सोहे महावर पे रह न जाए बात आधी मुलाकात आधी

अंग मैया के साड़ी सोहे २- चोला सोहे चुनरी पे रह न जाए बात आधी मुलाकात आधी




Share:

No comments:

Post a Comment