शिव भजन : ये तो बता मेरे भोले बाबा निर्धन क्या इंसान नही


 धनवालों का नाम जगत में निर्धन का कोई नाम नहीं
ये तो बता मेरे भोले बाबा निर्धन क्या इंसान नही
१- कोई कोई पहने शूट बूट और किसी पे फटी बनियान नही ये तो बता मेरे भोले बाबा निर्धन क्या इंसान नही
२- कोई कोई रहबे कोठी बंगला किसी पे टूटी छत नही
ये तो बता मेरे भोले बाबा निर्धन क्या इंसान नही
३- कोई कोई खाबे छोले भटूरे किसी पे रोटी सूखी नही
 ये तो बता मेरे भोले बाबा निर्धन क्या इंसान नही
४- कोई कोई नहाबे गंगा जमुना किसी के घर में नल भी नही ये तो बता मेरे भोले बाबा निर्धन क्या इंसान नही
५- कोई कोई घूमें जहाज हवाई किसी पे एक साइकिल भी नही ये तो बता मेरे भोले बाबा निर्धन क्या इंसान नही
 ६- कोई कोई खावे लड्डू पेड़ा किसी के घर में गुड़ भी नही ये तो बता मेरे भोले बाबा निर्धन क्या इंसान नही


Share:

No comments:

Post a Comment