गणेश शादी भजन : रिद्धि सिद्धि दुल्हनिया बनी गजानन दूल्हा बने



रिद्धि सिद्धि दुल्हनिया बनी गजानन दूल्हा बने
गणपति के सिर पे सेहरा सोहे , रिद्धि सिद्धि के मौरी सजी गजानन दूल्हा बने
गणपति के माथे पे तिलक लगा है, रिद्धि सिद्धि के बिंदिया लगी गजानन दूल्हा बने
गणपति के गले हीरे मोती की माला, रिद्धि सिद्धि के हरवा सजे गजानन दूल्हा बने
गणपति के हाथों में कंकन बंधा है, रिद्धि सिद्धि के मेहंदी लगी गजानन दूल्हा बने
गणपति के पैरों में सुंदर खड़ाऊं, रिद्धि सिद्धि के महावर लगी गजानन दूल्हा बने
गणपति के अंगों में पीला पटका, रिद्धि सिद्धि के चुनरी सजी गजानन दूल्हा बने


Share:

No comments:

Post a Comment